गर्भ में बालक मां की आंख से देखता है; मां के कान से सुनता है; मां द्वारा खाये पदार्थ को ग्रहण कर वैसा बनता है। पंचतंत्र में भी बताया गया है कि बच्चे कच्ची मिट्टïी के समान होते हैं। उन्हें जिस सांचे में ढालो उसी में ढल जाते हैं। आज के समय में सनातन धर्म अपनी पहचान खोता जा रहा है। इसका मूल कारण है परिवार में संस्कारों की कमी व बच्चों को कानवेंट स्कूलों में पढ़ाना जिससे बच्चे देश की संस्कृति से दूर होकर पाश्चात्य संस्कृति से जुड़ रहे हैं।
राक्षस कुल में पैदा हुए भक्त प्रहलाद की माता कयादू गर्भावस्था में देव ऋषि नारद के साथ मंदिर में रहकर सत्संग सुनती थी जिससे भक्त प्रहलाद जैसा पुत्र-रत्न प्राप्त हुआ। कौशल्या, कैकेई व सुमित्रा भी गर्भावस्था में मंदिर में रहती थी जिससे राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न जैसे पुत्र-रत्न प्राप्त हुए। लेकिन आज की महिलाएं इस काल में गलत चलचित्र देखती हैं। क्लबों में मांस, मदिरा का सेवन करती हैं जिसके चलते उन्हें श्रवण कुमार या प्रहलाद जैसे पुत्र तो नहीं प्राप्त होंगे।

अगर हमारा संस्कार पुष्टï रहेगा तो कभी भी सनातन धर्म खंडित नहीं हो सकता। इसके लिए हमें अपने बच्चों को संस्कारित करना होगा। शिक्षा के साथ उन्हें धर्म मार्ग का पाठ भी पढ़ाना होगा। तभी हम योग्य संतान व संस्कृति की रक्षा की कामना कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें